इस पोस्ट में आपको ओबीसी क्या है, OBC ka full form क्या होता है (OBC full form in Hindi), OBC के फायदे और नुकसान क्या हैं इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

हमारे समाज में लोगों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है जिसके अंतर्गत कई सारी जातियां शामिल की गई हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इन वर्गों की संपूर्ण जानकारी नहीं होती अर्थात उन्हें यह नहीं पता होता कि वह किस वर्ग में आते हैं और उनके वर्ग के लोगों को किस तरह के फायदे प्रदान किए जाते हैं और यही वजह होती है की लोग मिलने वाले फायदों से वंचित रह जाते हैं। 

आज हम आपके लिए एक ऐसे ही वर्ग की जानकारी लेकर प्रस्तुत हुए हैं जिसके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है क्योंकि हो सकता है कि आप भी इसी वर्ग के अंतर्गत आते हों और आप इस वर्ग के लोगों को मिलने वाले फायदों के बारे में ना जानते हो, इस वर्ग का नाम है – OBC.

क्या आपने कभी ओबीसी (OBC) का नाम सुना है? और क्या आप जानते हैं कि ओबीसी का फुल फॉर्म (OBC Ka Full Form) क्या होता है? यदि नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ओबीसी का फुल फॉर्म क्या है (OBC meaning in Hindi)।

OBC Ka Full Form क्या है? (OBC Full Form in Hindi)

OBC ka full form

ओबीसी का अर्थ क्या है और इसमें कौन-कौन सी जाति आती हैं यह जानने से पहले आपको ओबीसी का फुल फॉर्म जानना होगा। यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है इसलिए इस पोस्ट को आगे तक जरूर पढ़ें।

ओबीसी का फुल फॉर्म अदर बैकवर्ड क्लास (Other Backward Class) होता है, जिसे हिंदी में अन्य पिछड़ा वर्ग कहा जाता है।

O: Other

B: Backward

C: Class

अब आप समझ गए होंगे कि हम किस ओबीसी की बात कर रहे हैं, आइए जानते हैं कि ओबीसी क्या है।

OBC क्या है?

ओबीसी का पूरा नाम अदर बैकवर्ड क्लास है जिसे हिंदी में पिछड़ा वर्ग कहा जाता है। इस वर्ग के अंतर्गत बहुत सारी जातियां आती है। ओबीसी वर्ग के बारे में भारत के संविधान के अनुच्छेद 16 और 340 में संकलित किया गया है, जहां इसे पिछड़ा वर्ग के नाम से शामिल किया गया है।

यदि हम बात करें ओबीसी वर्ग में आने वाले लोगों की पापुलेशन की तो इसकी पापुलेशन 42% है साथ ही इस वर्ग के लोगों को आरक्षण भी प्रदान किया जाता है। जिसका रिजर्वेशन रेट 27% है, इसका मतलब यह है कि ओबीसी वर्ग के लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र के रोजगार में और प्रशिक्षण में 27% का आरक्षण प्राप्त होता है।

ओबीसी को 1979 में मंडल आयोग की सिफारिश के द्वारा संविधान में शामिल किया गया था जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोग शामिल किए गए हैं। इन लोगों को सरकार की तरफ से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं जिसकी जानकारी हम आपको आगे देने वाले हैं।

इस वर्ग के अंतर्गत ज्यादातर किसान, चरवाहे, मजदूर और गरीब परिवार के लोग आते हैं जिन्हें आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग में शामिल किया जाता है 

अब आपके मन में यह सवाल आ रहे होंगे कि ओबीसी अर्थात अन्य पिछड़ा वर्ग में कौन सी जातियां आती है और कितनी जातियां आती है तो चलिए इसकी संपूर्ण जानकारी हम आपको प्रदान करते हैं।

OBC में कौनसी और कितनी जाती आती है?

जैसा कि हमने आपको बताया कि OBC के अंतर्गत 42% पॉपुलेशन मौजूद है इससे आप समझ सकते हैं कि यह वर्ग कितना बड़ा है। वहीं इस वर्ग के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार की जातियां शामिल है। हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में नियमानुसार अलग-अलग जाति के लोगों को पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत शामिल किया गया है इसलिए यहां शामिल जातियों की संख्या सैकड़ों में है।

हर राज्य में अलग-अलग तरह की जातियां होती है इसलिए इस वर्ग के अंतर्गत बहुत सारी जातियों को शामिल कर दिया गया है। कुछ जातियां ऐसी होती है जो क्षेत्रीय होती है और हर राज्य में इन जाति के लोग नहीं होते इसे देखते हुए ही हर राज्य के अपने नियम बनाए गए हैं जिसके तहत अलग-अलग जाति के लोगों को ओबीसी वर्ग में शामिल किया गया है।

जैसा कि आप समझ सकते हैं कि इस वर्ग के अंतर्गत पिछड़ी जातियों को शामिल किया गया है लेकिन इसके अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग भी शामिल होते हैं। अलग-अलग राज्यों के अनुसार कई जातियां इसके अंतर्गत शामिल है जैसे कि यदि हम बात करें छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत ओबीसी वर्ग में आने वाली जातियों की तो इसके अंतर्गत अहीर, बृजवासी, गवाली, असारा, बैरागी, बंजारा, बरहाई, सुथार, विश्वकर्मा और भी बहुत सारी जातियां शामिल हैं।

यहां हम आपको एक लिंक प्रदान कर रहे हैं जिसके अंतर्गत विजिट करके आप अपने राज्य के अनुसार ओबीसी वर्ग में आने वाली जातियों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Other Backward Class: Center List Of OBC

OBC के फायदे क्या हैं? 

जब बात आती है अदर बैकवर्ड क्लास के अंतर्गत शामिल होने वाले लोगों को मिलने वाले फायदों की तो देखा जा सकता है कि सरकार द्वारा कितना ज्यादा लाभ इस वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है जैसे कि:-

  • ओबीसी वर्ग के अंतर्गत शामिल लोगों को सरकारी नौकरी में 27% का आरक्षण प्रदान किया जाता है।
  • ओबीसी वर्ग के अंतर्गत लोगों को सरकारी नौकरी में उम्र में भी छूट प्राप्त होती है अर्थात अन्य वर्ग के कैंडिडेट के मुकाबले ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को उम्र में छूट प्रदान की जाती है।
  • कॉलेज और विद्यालयों में इस वर्ग के लोगों को छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाता है जिससे यह लोग पढ़ाई से संबंधित सारी सामग्री खरीदने में सक्षम हो सकें और इस वर्ग के परिवार को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान हो सके।
  • सरकार द्वारा इस वर्ग के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाती है और कुछ जातियां ऐसी भी हैं जिन्हें विशेष लाभ दिया जाता है।

OBC के नुकसान क्या हैं?

ओबीसी में मिलने वाले लाभों को देखकर ऐसा लगता है कि इसके शायद ही कोई नुकसान होंगे लेकिन यदि अन्य वर्गों की तुलना ओबीसी वर्ग से की जाए तो आप देखेंगे कि एससी और एसटी वर्ग के लोगों को ओबीसी वर्ग के लोगों से ज्यादा आरक्षण दिया जाता है।

ओबीसी के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभों में सीमित लाभ ही लोगों को प्राप्त होता है जबकि एससी और एसटी वर्ग के लोगों को इसके मुकाबले ज्यादा लाभ प्रदान किया जाता है।

कानून से लेकर रोजगार और शिक्षा तक के सभी लाभ एसटी और एससी वर्ग के लोगों को अधिक प्रदान किया जाता है और इन्हीं लाभ को देखते हुए अक्सर ओबीसी वर्ग और जनरल वर्ग के द्वारा आरक्षण को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही हैं जो आज काफी बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

इस तरह आपने देखा कि ओबीसी वर्ग के लोगों को कोई नुकसान तो नहीं है किंतु अन्य वर्ग की अपेक्षा इसे कम आरक्षण और मान्यता प्राप्त है।

OBC के अन्य फुल फॉर्म

OBC full form in Medical – Optimum Bactericidal Concentration

OBC full form in Banking – Oriental Bank of Commerce

OBC full form in Chat – Other Backward Classes

अन्य भाषा में OBC के फुल फॉर्म

OBC full form in Marathi – इतर मागासवर्गीय

OBC full form in Bengali – অন্যান্য অনগ্রসর শ্রেণী

OBC full form in Odia – ଅନ୍ୟ ପଛୁଆ ଶ୍ରେଣୀଗୁଡିକ

OBC से जुड़े सवाल जवाब (FAQS)

ओबीसी में कौन कौन से लोग आते हैं?

ओबीसी में ज्यादातर किसान, चरवाहे, मजदूर और गरीब परिवार के लोग आते हैं जिन्हें आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग में शामिल किया जाता है।

OBC में कुल कितनी जातियां है?

OBC के अंतर्गत 42% पॉपुलेशन आती है। अगर हम बात करें छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत OBC वर्ग में आने वाली जातियों की तो इसके अंतर्गत अहीर, बृजवासी, गवाली, असारा, बैरागी, बंजारा, बरहाई, सुथार, विश्वकर्मा और भी बहुत सारी जातियां शामिल हैं।

ओबीसी का फुल फॉर्म क्या है?

ओबीसी का फुल फॉर्म Other Backward Class होता है, हिंदी भाषा में इसे अन्य पिछड़ा वर्ग कहते हैं।

निष्कर्ष – OBC Meaning in Hindi

दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको OBC ka full form क्या है (OBC full form in Hindi), ओबीसी क्या होता है, OBC के फायदे और नुकसान क्या हैं इससे जुड़ी कई जानकारियां साझा की हैं। उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी और ओबीसी की सही जानकारी आपको प्राप्त हुई होगी।

अगर आपका कोई भी सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं, बाकी आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करके दुसरे लोगों को भी ओबीसी के फायदे क्या हैं ये बता सकते हैं।

अन्य पढ़ें:-